spot_img
होमNewsहाई कोर्ट में एडवोकेट को बहस के दौरान आया हार्ट अटैक, मौके...

हाई कोर्ट में एडवोकेट को बहस के दौरान आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

तेलंगाना हाई कोर्ट में मंगलवार दोपहर एक सीनियर एडवोकेट की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। पी. वेणुगोपाल राव कोर्ट नंबर 21 में मामले की सुनवाई के दौरान अपनी दलीलें पेश कर रहे थे, अचानक दोपहर 1:30 बजे बेहोश होकर गिर पड़े।

कोर्टरूम में मचा हड़कंप

घटना होते ही कोर्ट में मौजूद अन्य वकील तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें जल्द ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और इसे परिवारवालों के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

इस तरह की घटनाएं काम के अत्यधिक तनाव और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को उजागर करती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हाई स्ट्रेस प्रोफेशनल्स को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।

डीजे पर डांस करते हुए युवक को आया हार्ट अटैक, जमीन पर तड़पता रहा, लोगों ने समझा मजाक

Tags : Telangana Heart Attack News in Hindi.

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे