More
    spot_img
    होमNewsशादी की हल्दी लगने के कुछ घंटे बाद दूल्हे की दिल का...

    शादी की हल्दी लगने के कुछ घंटे बाद दूल्हे की दिल का दौरा पड़ने से मौत

    एक खुशहाल शादी की तैयारियों के बीच उस वक्त मातम छा गया जब दूल्हे की अचानक सीने में दर्द उठने से मौत हो गई। यह दर्द इतना तीव्र था कि इलाज का मौका तक नहीं मिला। पूरा गांव स्तब्ध है, और परिवार की खुशी एक झटके में शोक में बदल गई।

    5 मई को थी शादी

    यह दर्दनाक हादसा शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा अंतर्गत भटनावर गांव में हुआ। यहां के रहने वाले 30 वर्षीय कुलदीप नामदेव की शादी 5 मई को तय थी। शादी की सभी तैयारियां चल रही थीं और 1 मई की रात हल्दी की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। परिवारजनों ने बताया कि कुलदीप पूरी तरह से स्वस्थ था और कभी किसी बीमारी की शिकायत नहीं रही।

    अचानक उठा सीने में दर्द

    हल्दी के बाद देर रात अचानक कुलदीप को सीने में तेज दर्द हुआ। घबराए परिजन उन्हें पहले स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर गए। वहां से डॉक्टर ने गंभीरता को देखते हुए तुरंत शिवपुरी के सिद्धी विनायक अस्पताल रेफर किया। लेकिन जब तक कुलदीप अस्पताल पहुंचा, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सेहरा की जगह सज गई अर्थी

    जिस बेटे के लिए घर में सेहरा सजाने की तैयारी हो रही थी, उसकी जगह अब अर्थी सजाई गई। 2 मई को जहां रतजगे की रस्म होनी थी, वहीं दिन भर शोकसभा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चलती रही। गांव और रिश्तेदारों के बीच इस घटना से शोक की लहर है।

    परिजनों का दुख और सवाल

    कुलदीप के परिजनों का कहना है कि उसे कभी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अचानक से इस प्रकार मौत हो जाना उनके लिए समझ से परे है। डॉक्टरों ने साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई है, जो आजकल कम उम्र में भी जानलेवा बनता जा रहा है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि साइलेंट हार्ट अटैक बिना किसी पूर्व लक्षण के आता है और कई बार जानलेवा सिद्ध होता है। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच और किसी भी असामान्य लक्षण को हल्के में न लेने की सलाह दी जाती है।

    कंघी करते वक्त युवक की अचानक मौत, साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका!

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे