spot_img
होमBizarreलखनऊ की सड़कों पर ‘चप्पल वाला प्यार’, पुलिस ने लिया संज्ञान

लखनऊ की सड़कों पर ‘चप्पल वाला प्यार’, पुलिस ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के खुर्रम नगर इलाके से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती चलती बाइक पर सवार युवक को चप्पल से पीटती हुई नजर आ रही है। वीडियो 20 सेकंड का है और इसमें युवक पर कुल 14 बार चप्पल से हमला होता दिख रहा है।

इस दौरान युवक बाइक चलाने में व्यस्त है, जबकि युवती कभी दाईं ओर से, तो कभी बाईं ओर से उस पर चप्पल बरसा रही है। वीडियो किसी राहगीर द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला गया था, जिसके बाद से यह वायरल हो गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने इसे मजाकिया बताया है, तो कईयों ने सार्वजनिक जगह पर इस तरह के व्यवहार की आलोचना की है। फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।


लखनऊ पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए खुर्रम नगर थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। युवक और युवती की पहचान की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि लोग बिना पुष्टि किए इस तरह के वीडियो शेयर करने से बचें।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं:

एक यूजर ने लिखा, “पिटने और पीटने की कोई जगह नहीं होती।”

दूसरे ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “लगता है बाबू ने गिफ्ट नहीं दिलाया होगा!”

वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “झगड़े के लिए क्या रोमांटिक जगह चुनी है!”

बिना बुलाए बारातियो के पकड़े जाने पर धुलवाए गए बर्तन; वीडियो हुआ वायरल

टैग्स: #ViralVideo #LucknowNews #BikeFight #KhurramNagar #ChappalAttack #UPNews #SocialMediaReaction

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे