spot_img
होमNewsइंटर्न डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत, खाना खाने के कुछ देर...

इंटर्न डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत, खाना खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी थी तबीयत

राजधानी स्थित लोहिया संस्थान में कार्यरत 30 वर्षीय इंटर्न डॉक्टर विवेक पाण्डेय का बुधवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। प्रतापगढ़ निवासी डॉ. विवेक एमबीबीएस इंटर्न थे और संस्थान के हॉस्टल में रह रहे थे।

बुधवार रात खाने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। दो घंटे के भीतर उन्हें कई बार उल्टियां हुईं और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उनके सहपाठियों ने उन्हें तुरंत संस्थान की इमरजेंसी में भर्ती कराया। शुरुआती जांचों में ईसीजी और ट्रोपोनिन टेस्ट सामान्य आए, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया।

डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। डॉ. विवेक को पहले से शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या थी।

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद तिवारी ने बताया कि डॉ. विवेक के निधन से संस्थान के डॉक्टरों और स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई है। युवा डॉक्टर की असमय मृत्यु ने चिकित्सा समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बेटी की विदाई से दुखी पिता की हार्ट अटैक से मौत, शादी वाले घर में मातम

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे