spot_img
होमBizarreएटीएम में गड़बड़ी से निकले 100 की जगह 500 के नोट, लोगो...

एटीएम में गड़बड़ी से निकले 100 की जगह 500 के नोट, लोगो ने उड़ाए लाखो

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक एटीएम में हुई बड़ी लापरवाही और साजिश ने बैंक और कैश लोडिंग कंपनी को लाखों का चूना लगा दिया। 100 रुपये की ट्रे में 500 रुपये के नोट रख दिए गए, जिससे 112 लोगों ने एटीएम से करीब 8 लाख रुपये अधिक निकाल लिए।

घटना सामने आने के बाद कैश लोडिंग कंपनी ने अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिन पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

शिकायत के अनुसार, 29 अप्रैल को कंपनी के दो कस्टोडियन 31 लाख रुपये लोड करने के लिए एटीएम गए थे। उन्होंने 100 रुपये वाली ट्रे में 500 के दो हजार नोट डाल दिए और 100 के नोटों को 500 की ट्रे में रख दिया। इसके बाद 100 रुपये की ट्रे को हल्का बाहर खींच दिया ताकि उसमें रखे 100 के नोट अटक जाएं और बाहर न निकलें।

चूंकि एटीएम केवल ट्रे की पहचान करता है, नोट की पहचान नहीं कर पाता, इसलिए जब लोगों ने 100 रुपये निकालने का निर्देश दिया, तो मशीन ने उन्हें 500-500 के नोट दे दिए।

112 कार्डधारकों ने उठाया लाभ

कंपनी का आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने यह गड़बड़ी जानबूझकर की और फिर अपने जानकार 112 एटीएम कार्डधारकों को पैसे निकालने भेजा। इन लोगों ने तीन दिनों में करीब 8 लाख रुपये का फर्जी निकासी कर ली।

एक आरोपी कस्टोडियन ने कहा कि यह गलती अनजाने में हुई, क्योंकि वह उस समय नोटिस पीरियड पर था और उसकी तबीयत खराब थी। कंपनी ने फिर भी उसे लोडिंग-अनलोडिंग के काम पर भेजा। जल्दबाजी में गलती हो गई। हालांकि कंपनी इसे सुनियोजित साजिश मान रही है।

एटीएम की संरचना बनी गड़बड़ी का कारण

एटीएम में नकद रखने के लिए कैसेट या ट्रे होती है, जिन्हें नोटों के मूल्य के अनुसार सेट किया जाता है। मशीन ट्रे को पहचानती है, लेकिन उसमें रखे नोट का मूल्य नहीं पढ़ पाती। इसका फायदा उठाकर आरोपी कर्मचारियों ने मशीन को धोखा दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस तरह की साजिश अन्य स्थानों पर भी तो नहीं रची गई।

यह घटना देश के एटीएम सुरक्षा और कैश लोडिंग प्रणाली की कमजोरियों की ओर गंभीर इशारा करती है। समय रहते ऐसी लापरवाहियों पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी है।

कानपुर में सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक: हेलिकॉप्टर गलत हेलीपैड पर उतरा, प्रशासन में मचा हड़कंप

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे