spot_img
होमNewsगांधीगिरी: System से परेशान युवक ने अफसर को दिए बादाम, वजह सुनकर...

गांधीगिरी: System से परेशान युवक ने अफसर को दिए बादाम, वजह सुनकर चौंकेंगे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक गांधीगिरी का अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी कामकाज के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवक ने अपनी फाइल लंबे समय से नहीं मिलने पर ऐसा विरोध किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

क्या है पूरा मामला?

वीडियो के अनुसार, युवक ने करीब एक साल पहले एक फ्लैट खरीदा था और उसकी विधिवत रजिस्ट्री भी करवाई थी। इसके बाद नामांतरण (म्यूटेशन) की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसने अपने सभी जरूरी दस्तावेज अभिलाषा परिसर, तिफरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में जमा किए। लेकिन अब आरोप है कि दस्तावेज जमा करने के बाद जब भी वह युवक अपनी फाइल की स्थिति जानने दफ्तर पहुंचता, उसे हर बार यही कहा जाता कि “फाइल नहीं मिल रही”।

Viral Video: Public Place में युवक ने मुस्लिम कपल से की पूछताछ, लोगों ने घेरा

युवक पिछले एक साल से लगातार दफ्तर के चक्कर काट रहा था, लेकिन हर बार उसे टाल दिया जाता रहा। फाइल खो गई है कहकर उसे बार-बार वापस भेज दिया जाता था। इससे परेशान होकर युवक ने अपना विरोध जताने का अनोखा तरीका अपनाया।

युवक 500 ग्राम बादाम लेकर दफ्तर पहुंचा और संबंधित अधिकारी (पूनम बंजारे) को देते हुए तंज कसा कि इसे खाने से उनकी याददाश्त तेज हो जाएगी और शायद उन्हें उसकी फाइल याद आ जाए।

इस अनोखे विरोध को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए और अब यह गांधीगिरी का मामला चर्चा का विषय बन चुका है।

College Viral Video: कॉलेज स्टाफ ने छात्र को जमीन पर पटककर पीटा, वीडियो वायरल 

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे