अयोध्या से एक बड़ा फूड स्कैम सामने आया है, जहां नामी ब्रांड के नाम पर नकली रिफाइंड ऑयल बेचा जा रहा था। पुलिस ने वजीरगंज स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 500 से अधिक पेटी नकली तेल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इन तेलों को ब्रांडेड पैकेजिंग की कॉपी करके बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।
मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के सेल्स मैनेजर ने बाजार में संदिग्ध प्रोडक्ट की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया। अब इस पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
यह मामला सिर्फ फर्जीवाड़ा नहीं, बल्कि आपकी सेहत से जुड़ा बड़ा खतरा भी है। क्या आपने कभी नकली प्रोडक्ट खरीदा है? कमेंट में जरूर बताएं।
Job गई, फिर शुरू किया ‘छत वाला धंधा’! इंजीनियर गिरफ्तार


