एक वायरल वीडियो ने छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी और नियमों के पालन के बीच चल रही खींचतान को फिर चर्चा में ला दिया है। क्लिप में नगर निगम की टीम एक सड़क किनारे गन्ने का जूस बेच रहे युवक को रोकती दिखाई देती है, जबकि युवक रोते हुए आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाता नजर आता है।
क्या दिख रहा है VIDEO में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे चल रहे जूस स्टॉल को रोकते हैं। युवक बार-बार अपनी मजबूरी बताता है और कहता है कि वह इसी से रोज़ी-रोटी चला रहा है। माहौल भावुक और तनावपूर्ण दोनों दिखता है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एंटी-एन्क्रोचमेंट (अतिक्रमण हटाओ) अभियान का हिस्सा हो सकती है।
ऐसे अभियानों में बिना अनुमति सड़क किनारे लगने वाले ठेले और स्टॉल हटाए जाते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की राय बंटी हुई है, कुछ लोग कहते हैं कि नियम सबके लिए बराबर होने चाहिए वहीं कई लोग मानते हैं कि इस तरह की कार्रवाई सबसे कमजोर वर्ग पर ज्यादा असर डालती है
यह घटना एक बड़े मुद्दे को सामने लाती है की क्या सख्त नियम जरूरी हैं? या छोटे दुकानदारों की आजीविका को प्राथमिकता दी जानी चाहिए? इस सवाल का जवाब इतना आसान नहीं है।
डे-केयर में बच्चों के साथ क्रूरता! 13 गिरफ्तार, CCTV ने खोली पोल | Viral Video


