spot_img

देश का सबसे बड़ा तिरंगा, इस जगह के तालाब में लगाया जाएगा

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की भोपाल के बड़े तालाब में देश का सबसे बड़ा तिरंगा लगाया जाएगा।

भोपाल। देश में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद से आजादी के पर्व पर उत्साह, उमंग और जोश से मनाया जाता है। भारतीय तिरंगा हमारे लिए संघर्ष, आज़ादी, परिश्रम और प्रगति का प्रेरणा स्रोत रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बड़े तालाब पर आयोजित तिरंगा यात्रा के अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की भोपाल के बड़े तालाब में देश का सबसे बड़ा तिरंगा लहराया जाएगा।

बड़े तालाब पे स्थित बोट क्लब में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने देशभक्ति गीत “यह देश है वीर जवानों का” गाया और बड़े तालाब में नावों पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वॉटर स्पोर्ट्स तिरंगा शो के अंतर्गत बड़े तालाब पर लेक प्रिंसेस क्रूज में ध्वज अभिवादन किया और गुब्बारे छोड़े।

इस अवसर पर वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों द्वारा देश भक्ति की धुनो के बीच तिरंगे के साथ नावों के माध्यम से विशेष फॉर्मेशन भी निर्मित की गई।

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे