Niwari News: निवाड़ी में नविन पदस्थ कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने धनतेरस और दिवाली के अवसर पर निवाड़ी स्थित श्री रामराजा वृद्धाश्रम का दौरा किया और वहां बुजुर्गों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम में आयोजित सुंदरकांड पाठ और पूजा-आरती में भाग लिया और बुजुर्गों के साथ समय बिताया। इसके साथ ही उन्होंने वृद्धाश्रम का निरिक्षण भी किया।

कलेक्टर श्री जांगिड़ ने अधिकारियों और वृद्धाश्रम के बुजुर्ग निवासियों के साथ भोजन भी किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को माला पहनाई एवं मिठाई देकर दिवाली की बधाई दी। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहन सक्सेना, उप संचालक समाज कल्याण श्री राघव पटसारिया, डीपीसी श्री राजेश पटेरिया सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर द्वारा की गई इस पहल से वृद्धाश्रम में खुशी और उल्लास का माहौल रहा। बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और इस खास मौके पर प्रशासन की ओर से मिले सम्मान के लिए आभार भी प्रकट किया।
ओरछा की धरोहर को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, यूनेस्को में डोजियर को हरी झंडी!


