More
    spot_img

    भीषण बाइक हादसे में दो की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    निवाड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के झांसी-टीकमगढ़ हाईवे पर गुरार खिरक के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक सवार झांसी-टीकमगढ़ हाईवे पर विपरीत दिशाओं से आ रहे थे। अचानक हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की जान मौके पर ही चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

    पृथ्वीपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हादसे की हो रही जांच:

    पुलिस का मानना है कि इस हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही हो सकता है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा चेतावनी भी जारी की जा रही है लेकिन लोगो द्वारा अभी भी सड़क नियमो को लेकर लापरवाही की जा रही है। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे