More
    spot_img
    होमBizarreपालतू गाय का शिकार होता देख मालिक शेर के पीछे दौड़ा, देखे...

    पालतू गाय का शिकार होता देख मालिक शेर के पीछे दौड़ा, देखे वीडियो

    वैसे तो शेर को जंगल का राजा कहते है पर इंटरनेट पर एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमे आप देख सकते है की शेर के पीछे एक आदमी दौड़ रहा है और शेर भाग रहा है। यह वीडियो यूट्यूब चैनल Maasai Sightings पर डाला गया है। इस चैनल पर अफ्रीका के मसाई मारा जंगल से जुड़े अन्य वन्य जीवन के कई वीडियो पोस्ट होते रहते हैं। हालांकि वायरल होने वाला वीडियो लगभग दो साल पुराना है। जानिए वीडियो के बारे में पूरी जानकारी।

    Maasai Sightings चैनल पर शेयर किये गए वीडियो में आप देख सकते है की एक शेर पालतू गाय का शिकार करता है और उसे खा रहा होता है। तभी अचानक से मसाई जनजाति का एक शख्स भाला और तलवार लेकर शेर की ओर बढ़ता है क्योकि शेर ने जिस गाय का शिकार किया था वह उसकी गाय थी। जैसे ही शेर ने उस व्यक्ति को अपनी तरफ आते देखा, उसने तुरंत वहां से भागने में ही भलाई समझी। शेर इतना डर गया कि वह दुम दबा कर भाग गया और दोबारा गाय के पास आने की भी हिम्मत नहीं की।

    यह वीडियो अब तक 32 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस मामले में विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगो ने कमेंट में शेर के पीछे भागने वाले व्यक्ति को बहादुर कहा है और कुछ ने पागल, क्योकि वह शेर के पीछे भाग रहा था। Maasai Sightings के अनुसार, मसाई जनजाति में शेर का सामना करना गर्व की बात मानी जाती है, लेकिन अब यह समुदाय बदलते समय के साथ शेरों के साथ रहना भी सीख रहा है।

    बहन ने बिना पूछे किया कमरा साफ़, भाई ने कोर्ट में की शिकायत

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे