More
    spot_img
    होमFamily DisputeIndore News: पारिवारिक कलेह और प्रेम संबंधों के तनाव में दो व्यक्तियों...

    Indore News: पारिवारिक कलेह और प्रेम संबंधों के तनाव में दो व्यक्तियों ने दी जान

    इंदौर में व्यक्तिगत और पारिवारिक तनाव के चलते दो भिन्न घटनाओं में आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। राउ क्षेत्र में एक 26 वर्षीय महिला ने पति के साथ विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, नंदानगर में एक 17 वर्षीय किशोर ने प्रेम संबंधों के तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।

    पति से विवाद के बाद महिला की आत्महत्या:

    इंदौर के राउ क्षेत्र के संजय नगर केट रोड निवासी आशा (26) ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच खर्चे को लेकर विवाद हुआ था। उनके घर पर हाल ही में बेटी के “मान” का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसके बाद आशा ने पति सुरेश से उस कार्यक्रम के खर्चे का हिसाब मांगा, लेकिन सुरेश ने इसे बाद में देखने की बात कही। इसी पर दोनों में बहस हो गई।

    जिसके बाद सुरेश जब शाम को घर लौटा, तो उसने देखा कि आशा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे वह मृत घोषित कर दिया। आशा का मायका सोनकच्छ के पास है, और उसके परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्रेम संबंधों ने ली युवक की जान:

    दूसरा मामला नंदानगर क्षेत्र का है जहा 17 वर्षीय किशोर सूर्यांश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार, सूर्यांश ने अपने घर में यह कदम उठाया। परिवार ने उसे फंदे पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि सूर्यांश ने दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी और अपने पिता के साथ लाइट डेकोरेशन का काम करता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार ने बताया कि सूर्यांश का एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था, जिससे वह तनाव में था।

    घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सूर्यांश के मोबाइल फोन की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों को स्पष्ट किया जा सके।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे