spot_img
होमMaharashtraपरीक्षा हॉल में बीएससी छात्र की हार्ट अटैक से मौत, 24 वर्ष...

परीक्षा हॉल में बीएससी छात्र की हार्ट अटैक से मौत, 24 वर्ष थी आयु

महाराष्ट्र के बीड जिले के स्वातंत्र्यवीर सावरकर आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज के 24 वर्षीय छात्र सिद्धांत मसाल की परीक्षा के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। सिद्धांत कॉलेज की पढाई के साथ – साथ यूपीएससी की भी तैयारी भी कर रहे थे। शुक्रवार सुबह परीक्षा देते समय उनकी अचानक से तबियत ख़राब हो गयी जिसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता भी दी गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार ने बताया कि उन्हें पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी।

यह है मामला:

बीएससी तृतीय वर्ष के 24 वर्षीया छात्र सिद्धांत मसाल सुबह बीड के कॉलेज में परीक्षा देते समय दिल का दौरा पड़ने से गिर गए। कॉलेज के प्राचार्य शिवानंद क्षीरसागर ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुबह करीब 9:45 पर सिद्धांत ने कक्षा में मौजूद शिक्षक से असहजता की शिकायत की।

प्राचार्य ने कहा की जैसे ही उन्हें जानकारी मिली वह एनसीसी के आपातकालीन विशेषज्ञों के साथ परीक्षा हॉल में पहुंचे और तुरंत सिद्धांत को जिला सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिद्धांत के छोटे भाई यश ने बताया कि वह जब सिद्धांत को परीक्षा केंद्र छोड़ने गए थे तब वह बिलकुल ठीक थे लेकिन बाद में कॉलेज से फोन आया कि उनका भाई बेहोश हो गया हैं।

सिद्धांत परिवार की आर्थिक मदद के लिए दिल्ली में पार्ट-टाइम नौकरी भी करते थे। यश ने कहा, हमारे पिता एक कार चालक हैं और मां साड़ी की दुकान में काम करती हैं। मेरे भाई का सपना था कि परिवार की स्थिति में सुधार लाया जाए।

जिला सिविल अस्पताल के डॉ. हनुमंत पारखे ने बताया कि सिद्धांत की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है। जिसके बाद शिवाजीनगर पुलिस ने इस घटना को आकस्मिक मृत्यु के रूप में दर्ज किया है।

Heart Attack News in Hindi

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे