More
    spot_img
    होमUttar PradeshSambhalहार्ट अटैक से संभल में एसआई की मौत, चंदौसी में थी तैनाती

    हार्ट अटैक से संभल में एसआई की मौत, चंदौसी में थी तैनाती

    उत्तर प्रदेश के संभल जिले के तहसील चंदौसी के कोतवाली बहजोई क्षेत्र में तैनात सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से अकस्मात मृत्यु हो गई। गुरुवार शाम ड्यूटी करते समय एसआई को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर गए। साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    49 वर्ष के एसआई मनोज कुमार औरैया जिले के थाना दबियापुर के गांव वालेकापुर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एसआई मनोज कुमार के परिवार वालो को सूचित किया। मृत्यु की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दुखद घटना से पुरे परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। फिलहाल उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Heart Attack News in Hindi 

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे