मध्य प्रदेश का शहडोल ज़िले एक बार फिर सुर्खियों में है। इसका कारण यह है की उमरिया जिले में कथित तौर पर कोदो खाने से 10 हाथियों की मौत के बाद अब ग्रामीणों के बीमार होने की खबरें सामने आ रही हैं।

शहडोल के चाका गांव में एक ही परिवार के छह लोगो ने रात के भोजन में कोदो की रोटी और चने का साग खाया। जिसके बाद उन्हें उल्टी, चक्कर और जी मिचलाने की शिकायत हुई। स्थिति गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इसके पहले खम्हरिया पंचायत के ददरा टोला में भी इसी तरह की घटना हुई थी। जहा एक परिवार के चार लोग कोदो की रोटी और चने का साग खाने के बाद बीमार पड़ गए थे। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
वहीं, उमरिया ज़िले में कोदो खाने से 10 हाथियों की मौत का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ था और अब ऐसी घटनाए सामने आ रही है। जिससे इस अनाज को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
सरकार मोटे अनाज जैसे कोदो को बढ़ावा दे रही है, लेकिन इससे जुड़ी बीमारियों की खबरें चिंता का विषय बन गई हैं। पोषण से भरपूर और ग्लूटेन-फ्री कोदो को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया जाता है। लेकिन शहडोल संभाग में कोदो के सेवन से लगातार बीमारी की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है।
कानपुर में दिल के दौरे से दो की मौत, लगातार बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले


