More
    spot_img
    होमहार्ट अटैक की खबरे हिन्दी में | Heart Attack News in HindiEpigamia के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी का हार्ट अटैक में निधन

    Epigamia के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी का हार्ट अटैक में निधन

    Epigamia के सह-संस्थापक रोहन मीरचंदानी का 41 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। खबरों के मुताबिक 20 दिसंबर की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    Epigamia का पैरेंट ब्रांड Drums Food International ने ग्रीक योगर्ट को भारतीय बाजार में पहचान दिलाई। रोहन ने 2013 में इस कंपनी की शुरुआत की थी। साल 2023 में उन्हें Epigamia का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया गया।  इस घटना से कंपनी के कर्मचारी और उनके करीबी बेहद आहत हैं। रोहन ने कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल की और Drums Food International को FMCG सेक्टर का प्रमुख ब्रांड बनाया।

    Epigamia के उत्पादों में योगर्ट, कर्ड, मिल्क शेक, स्मूदी, मिष्टी दही, और खीर जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं। कंपनी के निवेशकों में फ्रेंच डेयरी दिग्गज Danone और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम प्रमुख है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनी का राजस्व ₹250 करोड़ रहा, जबकि 2023 में ₹168 करोड़ की बिक्री दर्ज की गई।

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे