spot_img
होमNewsपति के नौकरी से विदाई समारोह में पत्नी की हार्ट अटैक से...

पति के नौकरी से विदाई समारोह में पत्नी की हार्ट अटैक से मौत, खुशियां बदल गईं मातम में

राजस्थान के कोटा में सेन्ट्रल वेयरहाउस के मैनेजर देवेंद्र संदल के सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान एक बहुत ही दर्दनाक घटना घटी। समारोह में शामिल हुई उनकी पत्नी दीपिका (टीना) की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। देवेंद्र ने 3 साल पहले अपनी पत्नी की देखभाल के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी।

मंगलवार शाम डकनिया रोड स्थित कार्यालय में देवेंद्र संदल के नौकरी से विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में दीपिका भी अपने रिश्तेदारों के साथ शामिल हुईं। लेकिन शाम करीब सवा पांच बजे माला पहनाए जाने के दौरान दीपिका की तबीयत अचानक ख़राब हो गई। उन्हें बेचैनी महसूस हुई और वह कुर्सी से गिर पड़ीं। पति और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें संभाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन वह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर में चल रही थीं तैयारियां:

रिश्तेदारों के मुताबिक दीपिका को बीपी और शुगर की बीमारी थी। बच्चे न होने के कारण वह दिनभर घर में अकेली रहती थीं। देवेंद्र ने उनकी देखभाल के लिए तीन साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। जिसके बाद उनके विदाई के दिन घर को विशेष रूप से सजाया गया था और पार्टी की तैयारियां हो रही थीं। लेकिन इस हार्ट अटैक की अप्रत्याशित घटना ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया। पूरा घटनाक्रम महज 10 मिनट में हुआ, और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विदाई समारोह की खुशी के बीच अचानक गम का माहौल बनते देखा जा सकता है। पत्नी की देखभाल के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ी थी, लेकिन विदाई के दिन ही दीपिका की असामयिक मृत्यु ने सभी को शोकाकुल कर दिया।

Heart Attack News in Hindi

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे