जोधपुर के गोशाला मैदान में एक क्रिकेट मैच के दौरान 40 वर्षीया नीरज अरोड़ा पुत्र स्व जगदीश अरोरा नामक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अरोड़ा खत्री सुपर लीग में खेलते हुए नीरज ने अपनी अंतिम पारी में 37 रन बनाए थे। आउट होकर पवेलियन लौटते समय उन्हें अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ और दोस्तों से उन्होंने अस्पताल चलने की बात कही, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

नीरज मकराना मोहल्ला, जोधपुर के निवासी थे और अपने दोस्तों के साथ एमएमसी क्लब की ओर से खेल रहे थे। पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपने दोस्त से सीने में दर्द की शिकायत की और अस्पताल जाने की इच्छा जताई। रास्ते में अचानक उल्टी आने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके दोस्तों ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी नाकाम रही। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नीरज पहले भी एक बार हार्ट अटैक झेल चुके थे। उनके निधन की खबर के बाद अरोड़ा खत्री सुपर लीग को रद्द कर दिया गया। नीरज घासमंडी में अपनी नमकीन की दुकान चलाते थे। उनके इस आकस्मिक निधन ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नीरज परिवार में अपनी मां के साथ रहते हैं। उनकी 2 बहनें है जो विवाहित है। पिता की मृत्यु के बाद नीरज ने घासमंडी में अपनी नमकीन की दुकान का कारोबार संभाला था।


