More
    spot_img
    होमBizarre62 वर्षीय नेता ने 25 साल की लड़की से की शादी, 37...

    62 वर्षीय नेता ने 25 साल की लड़की से की शादी, 37 साल का है अंतर

    बिहार के समस्तीपुर जिले से अनोखा शादी के मामला सामने आया है जिसमे विभूतिपुर से पूर्व विधायक और जेडीयू नेता राम बालक सिंह ने 62 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। उनकी यह शादी 25 वर्षीय युवती से हुई है, जो बेगूसराय जिले की निवासी बताई जा रही हैं।

    राम बालक सिंह का यह विवाह काफी चर्चा में है, क्योंकि उनकी उम्र और दुल्हन की उम्र के बीच 37 साल के बड़े अंतर ने समाज में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, राम बालक सिंह पहले से शादीशुदा थे, लेकिन कई वर्षों से अकेले रह रहे थे। उन्होंने अपनी इस शादी को अपने जीवन का एक निजी और महत्वपूर्ण फैसला बताया है। उन्होंने समाज से अपील की कि उनके व्यक्तिगत निर्णयों का सम्मान किया जाए और इसे अनावश्यक विवाद का विषय न बनाया जाए।

    पूर्व विधायक जी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विवाह दोनों पक्षों की सहमति से हुआ है और उनके परिवार को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार इस निर्णय से खुश है और इस शादी में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

    समाज और सोशल मीडिया में इस विवाह पर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हालांकि, राम बालक सिंह का कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत जीवन है और इसे विवादित बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

    Ola Electric: सर्विस से परेशान ग्राहक ने शोरूम के बाहर गाडी को हथौड़े से तोड़ा

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे