More
    spot_img
    होमFamily Disputeपत्नी से झगड़े के बाद कुएं में बाइक लेकर कूदा युवक, बचाने...

    पत्नी से झगड़े के बाद कुएं में बाइक लेकर कूदा युवक, बचाने गए चार लोग और डूबे

    पारिवारिक झगड़ो की वजह से झारखंड से 5 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है। घटने के मुताबिक झारखण्ड के हजारीबाग जिले में घरेलू विवाद के बाद एक 27 वर्षीया युवक सुंदर करमाली अपनी बाइक के साथ कुएं में कूद गया। उसे बचाने के लिए चार अन्य लोग—राहुत करमाली (26), विनय करमाली, पंकज करमाली, और सूरज भुइयां (24)—कुएं में उतरे। लेकिन दुर्भाग्य से यह सभी की भी डूबने से मौत हो गई।

    घटना का विवरण:

    यह दुखद घटना चरही क्षेत्र में हुई। बताया गया कि सुंदर करमाली नामक व्यक्ति ने पत्नी रूपा देवी के साथ झगड़े के बाद यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस घटना के बाद इलाके में मातम और सनसनी फैल गई है। पुलिस ने कुएं को ढक दिया है और आसपास की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    यह घटना सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करती है। परिवार और समाज को ऐसे मामलों में जागरूकता और सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाएं टाली जा सकें।

    बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए युवक ने आरोपी का प्राइवेट पार्ट काट की निर्मम हत्या

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे