More
    spot_img
    होमUttar PradeshRampurबेटे के साथ क्रिकेट खेल रहे क्रिकेटर की पवेलियन लौटते ही हार्ट...

    बेटे के साथ क्रिकेट खेल रहे क्रिकेटर की पवेलियन लौटते ही हार्ट अटैक से मौत

    रामपुर में एक दुखद घटना के दौरान 58 वर्षीय क्रिकेटर मंसूर अख्तर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंसूर इंदिरा क्रिकेट क्लब के लिए खेलते थे, वह हादसे के पहले अपने बेटे के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे।

    सोमवार को मंसब अली स्टेडियम में चल रहे अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान नवाब रॉयल क्रिकेट क्लब और इंदिरा क्रिकेट क्लब के बीच मैच हो रहा था। मंसूर अख्तर जब क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए, तो उनके बेटे कामरान अख्तर दूसरे छोर पर थे। मंसूर ने तीन गेंदों पर एक रन बनाया और आउट होकर पवेलियन लौट ही रहे थी की अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

    सांस लेने में तकलीफ की शिकायत करने पर साथी खिलाड़ियों ने उन्हें तुरंत पास के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने हार्ट अटैक को उनकी मौत का कारण बताया।

    मंसूर अख्तर की मौत के बाद टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी मौत पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। मंसूर अख्तर के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और एक बेटी हैं।

    सूत्रों से पता चला की मंसूर पिछले 40 वर्षों से क्रिकेट खेल रहे थे। पिछले साल मंसूर अख्तर के एक बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिससे वह पहले ही काफी आहत थे।

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे