
महाराष्ट्र के पालघर जिले के आदिवासी क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना मंगलवार रात गालटारे गांव की 31 वर्षीया कुंता वैभव पाडवले के साथ हुई। उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू होने पर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जव्हार स्थित सरकारी पाटणशाह कॉटेज अस्पताल रेफर किया गया।
अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट भारत महाले ने बताया कि महिला स्वस्थ थी, लेकिन प्रसव के दौरान अचानक हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने नवजात को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में गहरा शोक पैदा कर दिया है, खासकर महिला के परिवार और समुदाय में।


