spot_img
होमNewsउत्तर प्रदेश के रामपुर ज़िले में तीन लोगों की हार्ट अटैक से...

उत्तर प्रदेश के रामपुर ज़िले में तीन लोगों की हार्ट अटैक से मौत

रामपुर के शाहाबाद में शनिवार को तीन लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इनमें मधुकर का मझरा मलपुर की 80 वर्षीया रामकली, मोहल्ला जिलेदारान के 40 वर्षीया आजम, और मोहल्ला अमीर अली के 45 वर्षीया व्यापारी अरुण गुप्ता शामिल हैं।

रामकली की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आजम को भी दोपहर में सीने में तकलीफ हुई, और सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। वहीं, व्यापारी अरुण गुप्ता को रात में सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें भी तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इन घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इन बढ़ते हार्ट अटैक के मामलो से लोगो में भय का माहोल है।

Heart Attack News in Hindi

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे