More
    spot_img
    होमJobsSehore News: सीहोर में इस तारीख को होने जा रही मेगा प्लेसमेंट...

    Sehore News: सीहोर में इस तारीख को होने जा रही मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, ऐसे करे पंजीयन!

    सीहोर जिले में 9 से 12 अक्टूबर को ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होने जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बहुत सी निजी क्षेत्र की कम्पनिया हिस्सा ले रही है। पढ़िए पूरी खबर निचे।

    Sehore News: सीहोर में युवाओ के लिए ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 462 पदों के लिए युवाओ की नियुक्ति की जाएगी। इसका आयोजन 9 से 12 अक्टूबर को होने वाला है। इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर होगा। आप ncs.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करके प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते है।

    462 पदों पर होगी नियुक्ति:

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक 09 से 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्लेसमेंट ड्राइव में 462 पदों पर नियुक्ति होगी। जिसमे देश की कई बड़ी कम्पनिया भी आएगी। इन कंपनियों में मुख्य तौर पर मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्निकल और फाइनेंस से जुडी कंपनी आएगी।

    आई हुई कंपनियाें के प्रतिनिधि कॉल के जरिये युवाओं का इंटरव्यू लेंगे। जिसमे चयनित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन एवं आईटीआई किये हुए लोगो को मौका मिलेगा एवं अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जो भी युवा इस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लेना चाहते है वह 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच ncs.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते है।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे