सीआरपीएफ में तैनात शहडोल के लाल की हरियाणा चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पढ़े पूरी खबर निचे।

Shahdol News: देवलौंद के रहने वाले 38 वर्षीया गोविंद प्रसाद मिश्रा पिता भुवनेश्वर प्रसाद मिश्रा निवासी नादो अनहरा, शहडोल सीआरपीएफ भोपाल बटालियन में पदस्थ थे। इनकी हरियाणा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान गोविंद प्रसाद मिश्रा को हार्ट अटैक आया जिससे उनकी मौत हो गई। जवान की अचानक मौत की खबर से पूरा गांव एवं जिला शोकाकुल हो गया हैं।
जवान की ड्यूटी हरियाणा के जिला कैथल में पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में लगी थी। हरियाणा रवाना होने से पहले मृतक जवान अपने परिवार को भोपाल से लेकर अपने गांव गया था। जवान गोविंद प्रसाद मिश्रा के तीन बच्चे हैं, जिसमें पहला बच्चा सात साल का, दूसरा छह और सबसे छोटा बच्चा अभी 10 महीने का ही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जवान के पिता का स्वस्थ्य खराब था, इसलिए वह उन्हें देखने ब्यौहारी स्थित अपने गांव आया था। जहा जवान परिवार को यहीं छोड़कर चला गया था और कहा था की वह चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद वह उन्हें साथ लेकर भोपाल जाएगा। लेकिन जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।
ड्यूटी के दौरान जवान की मौत के बाद जवान को शहीद का दर्जा, स्मारक का निर्माण एवं परिजन को नौकरी दिए जाने की मांग उठ रही है।
Shahdol News: घर में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री, पुलिस ने छापा मार सामान किया जब्त


