More
    spot_img
    होममध्य प्रदेश के लेटेस्ट समाचार और अपडेट | Madhya Pradesh Latest News in HindiShahdol News: कलेक्टर ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर अधिकारियो को दिए कड़े...

    Shahdol News: कलेक्टर ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर अधिकारियो को दिए कड़े निर्देश

    कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के कल्याणपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया और वहां रह रहे वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वृद्धाश्रम की साफ-सफाई और परिसर की सुधार संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए वृद्धजनों के लिए पर्याप्त मात्रा में बिस्तर, गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराए जाएं।

    उन्होंने वृद्धाश्रम के परिसर में खाली पड़ी जमीन पर एक आकर्षक पार्क बनाने का सुझाव दिया, ताकि वृद्धजनों को मौसम के अनुसार टहलने और आराम करने की सुविधा मिल सके। साथ ही, परिसर के पेड़ों की छंटाई और समतलीकरण कर पेवर्स लगाने का निर्देश भी दिया।

    निरीक्षण के दौरान अन्य अधिकारियों के साथ-साथ उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री प्रज्ञा मरावी और समाजसेवी सुशील सिंघल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि वृद्धाश्रम में सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे