spot_img
होमNewsBhopal to Lucknow Vande Bharat Express: भोपाल से लखनऊ के दौड़ेगी वंदे...

Bhopal to Lucknow Vande Bharat Express: भोपाल से लखनऊ के दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, मिलेगी राहत

Bhopal News – मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की राजधानियों के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अक्टूबर माह से भोपाल से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। शुरुआत में यह ट्रेन सिर्फ चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास (सिटिंग वर्जन) में संचालित होगी।

सितंबर में होगा ट्रायल रन

भोपाल रेल मंडल के पीआरओ नवल अग्रवाल के अनुसार, ट्रेन का रैक सितंबर की शुरुआत में भोपाल पहुंचेगा। इसके बाद 10 से 15 दिन का ट्रायल रन किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने और रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद नियमित संचालन शुरू होगा।

सुविधाएं और संभावित रूट

यह अत्याधुनिक सेमी-हाईस्पीड ट्रेन कम समय में दूरी तय करेगी। संभावित रूट में भोपाल, विदिशा, बीना, झांसी और कानपुर सेंट्रल जैसे बड़े स्टेशन शामिल हो सकते हैं। भविष्य में इसका स्लीपर वर्जन भी शुरू किया जा सकता है।

यात्रियों को समय और सुविधा दोनों

वर्तमान में भोपाल-लखनऊ के बीच सीमित ट्रेनें ही उपलब्ध हैं, जिनमें अक्सर भारी वेटिंग रहती है। वंदे भारत की शुरुआत से न केवल यात्रा समय घटेगा, बल्कि सुविधा और सुरक्षा भी बढ़ेगी। यह ट्रेन खासकर उन यात्रियों के लिए राहत लाएगी, जो कम समय में आरामदायक सफर चाहते हैं।

सरकारी आदेश की उड़ रही धज्जियां : प्रतिबंध के बाद भी बच्चों को ढोते दिखे ई-रिक्शा

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे