More
    spot_img
    होमUttar PradeshHathrasशिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, बेटी की शादी की खुशियां बदलीं...

    शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, बेटी की शादी की खुशियां बदलीं गम में

    हाथरस के सादाबाद तहसील के समुदपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीया शिक्षामित्र अजय कुमार का हार्ट अटैक से अकस्मात् निधन हो गया। उनकी बेटी प्राची की शादी 19 जनवरी को तय थी, जिसके लिए घर में ज़ोरो से तैयारियां चल रही थीं। इस घटना ने पूरे परिवार को शोक में डाल दिया है।

    शिक्षक अजय कुमार ग्राम पंचायत धनौली के गोलपुरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। वह स्कूल से ठीक हालत में घर लौटे थे, लेकिन अचानक सीने में दर्द और घबराहट महसूस होने लगी।

    जिसके बाद परिजन अजय को तुरंत आगरा के एक अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजय कुमार के पिता, फौरन सिंह जो पूर्व प्रधानाचार्य भी रह चुके है उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं थी, और उनकी मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है।

    परिवार में मातम का माहौल:

    अजय कुमार के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी प्राची की शादी की तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही थीं, लेकिन पिता की मौत ने इन खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी की तैयारियों पर रोक लग गई है, और परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है।

    शिक्षक अजय कुमार की असामयिक मृत्यु ने गांव के लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके सहकर्मी और परिचितों ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

    18 साल की एमबीबीएस छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे