बांग्लादेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक गाजीपुर की एक महिला ने मौलाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि मौलाना ने चंद घंटे की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के तहत उससे शादी की और मस्जिद के अंदर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद मौलाना ने उसे तलाक देकर हलाला प्रक्रिया पूरी होने का दावा किया।
यह है घटना:
घटना के मुताबिक, गाजीपुर की एक महिला को उसके पति ने गुस्से में तीन तलाक के तहत तलाक दे दिया था। जिसके बाद जब उसके पति का गुस्सा शांत हुआ तो वह महिला से फिर शादी करना चाहता था। जिसके बाद महिला ने अपने पति से दोबारा शादी करने के लिए शरिया के तहत हलाला का सहारा लिया। हालांकि बांग्लादेश में तीन तलाक और हलाला कानूनन अवैध हैं, फिर भी शरिया के अनुसार इसे उचित माना गया।
Muslim woman sought a Sharia-compliant solution for Halala marriage from a cleric because her husband divorced her in anger but later wanted her back. Although triple talaq and Halala marriage are valid under Sharia in Bangladesh but prohibited by country law. The Maulvi told… pic.twitter.com/ByU7BQYRYC
— Voice of Bangladeshi Hindus 🇧🇩 (@VHindus71) December 18, 2024
मौलाना ने महिला को हलाला के लिए अस्थायी विवाह का प्रस्ताव दिया। उसने मस्जिद के पवित्र स्थल पर महिला से शादी की और वहीं शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, केवल एक घंटे में मौलाना ने महिला को तलाक देकर कहा कि अब वह अपने पहले पति से दोबारा शादी कर सकती है।
वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा:
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मस्जिद जैसे पवित्र स्थान पर ऐसे कृत्य को लेकर मौलाना की कड़ी आलोचना हो रही है। लोगों ने इसे धर्म और समाज दोनों के लिए अपमानजनक बताया है। इस मामले ने हलाला प्रथा और शरिया कानून पर फिर से बहस छेड़ दी है। घटना की जांच और मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।