spot_img
होमNewsगोलगप्पे के बाद बवाल: पपड़ी को लेकर विवाद, देर रात पेट्रोल डालकर...

गोलगप्पे के बाद बवाल: पपड़ी को लेकर विवाद, देर रात पेट्रोल डालकर दुकान में लगाई आग

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली बात ने खतरनाक रूप ले लिया। पानी के बताशे (गोलगप्पे) खाने के बाद पपड़ी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात दुकान में आग लगा दी गई। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, घटना चिनहट-देवा मार्ग स्थित चकहार चौराहे की है, जहां यादव स्वीट्स एंड बेकर्स नाम की दुकान पर चार युवक लग्जरी कार से पहुंचे। उन्होंने पहले गोलगप्पे खाए और इसके बाद पपड़ी को लेकर दुकानदार से बहस शुरू हो गई।

दुकानदार के अनुसार, मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने धमकी भी दी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। देर रात करीब 1:45 बजे दो युवक दोबारा दुकान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे अपने साथ पेट्रोल लाए और दुकान पर छिड़ककर आग लगा दी, जिससे दुकान को भारी नुकसान हुआ। पीड़ित दुकानदार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

#ViralVideo #BreakingNews #IndiaNews

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे