More
    spot_img
    होमNewsNiwari News: डीएपी खाद के अवैध परिवहन पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज

    Niwari News: डीएपी खाद के अवैध परिवहन पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज

    निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में डीएपी खाद के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है, जिसके तहत 45 वर्षीया रामकुमार साहू निवासी पावर हाउस के पास, पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी, के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई निवाड़ी के नए कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार की गई है।

    एसडीएम निवाड़ी अनुराग निंगवाल ने अपने दैनिक निरीक्षण के दौरान, एक पिकअप वाहन को पकड़ा जो डीएपी खाद का अवैध परिवहन कर रहा था। इस वाहन के चालक के पास खाद परिवहन के लिए आवश्यक दस्तावेज मौजूद नहीं थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि डीएपी खाद का परिवहन अवैध रूप से हो रहा था।

    जिसके बाद अधिकारियों ने वाहन को ज़ब्त कर थाना कोतवाली निवाड़ी को सौंप दिया, और खाद के अवैध परिवहन के आरोप में एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। इस मामले में प्रशासन का कहना है कि खाद जैसी आवश्यक वस्तुओं के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले में सख्त नियम हैं। कृषि से संबंधित संसाधनों की कालाबाजारी और अवैध परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क है और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    इस घटना से क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और खाद जैसी आवश्यक वस्तुओं का वितरण नियमों के अनुसार ही होना चाहिए।

    वृद्धाश्रम पहुंचे कलेक्टर, बुजुर्गों के साथ मनाई धनतेरस और दिवाली

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे