spot_img

Shahdol News: रेंजर के घर में घुसकर मारपीट करने पर तीन पर केस दर्ज

शहडोल जिले के जैतपुर में रेंजर के घर पर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। यह घटना वन्यजीव शिकार से जुड़े आरोप में पहले पकड़े गए करुणेंद्र सिंह और उसके दो साथियों द्वारा अंजाम दी गई। जिसके बाद रेंजर राहुल सिकरवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

रेंजर राहुल सिकरवार ने बताया कि कुछ समय पहले करुणेंद्र सिंह को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में वह रेंजर भी शामिल था। मामले की जांच में करुणेंद्र के घर से शिकार से जुड़े प्रमाण भी मिले थे। जिसके बाद, उसे पूछताछ के लिए जैतपुर रेंज लाया गया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े 9 बजे रेंजर के घर पर करुणेंद्र अपने दो साथियो के साथ पंहुचा। जैसे ही रेंजर ने दरवाजा खोला, करुणेंद्र ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने से पूछताछ करने वाले अधिकारियों के नाम पूछने लगा। जब रेंजर ने जानकारी देने से मना किया, तो गुस्से में करुणेंद्र ने अपने साथी को गाड़ी से बंदूक लाने के लिए कहा।

बन्दूक की बात सुनते ही रेंजर के बगल के घर में रह रहे डिप्टी रेंजर और अन्य बीट गार्ड बाहर आ गए, जिससे आरोपी वहां से भागने पर मजबूर हो गए। इस घटना के बाद, पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे