More
    spot_img
    होमCrime News88 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, पुलिस जांच में 'निर्दयी' बेटों की करतूत...

    88 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, पुलिस जांच में ‘निर्दयी’ बेटों की करतूत उजागर

    Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो बेटों ने अपनी 88 वर्षीय मां की हत्या केवल इसलिए कर दी ताकि उन्हें उनकी देखभाल न करनी पड़े। यह खतरनाक सच तब सामने आया जब पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को बुला लिया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह मामला ग्वालियर के राय कॉलोनी का है, जहां 88 वर्षीय कमला कोष्ठा अपने बेटों डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के साथ रहती थीं। अचानक हुई वृद्धा की मौत को दोनों बेटे प्राकृतिक मृत्यु बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। लेकिन पड़ोसियों को कुछ संदेह हुआ, जिसके चलते उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने समय पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    नशे में मां का गला घोंटा:

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बुजुर्ग महिला की हत्या गला घोंटकर की गई थी। जब पुलिस ने दोनों बेटों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। पूछताछ में यह भी पता चला कि वे अपनी मां की सेवा से बचना चाहते थे। इसी बात को लेकर परिवार में कई बार झगड़ा हो चुका था। घटना के दिन दोनों ने शराब पी और नशे में अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी।

    पुलिस ने दोनों बेटों – डालचंद और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा – के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे