spot_img
होमMaharashtra15 साल की लड़की की हार्ट अटैक से मौत, पुणे में हुआ...

15 साल की लड़की की हार्ट अटैक से मौत, पुणे में हुआ हादसा 

पुणे के राजगुरुनगर के होलेवाड़ी गांव से एक चौका देने वाली घटना सामने आयी है। घटना के अनुसार 15 वर्षीय लड़की का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मृतका का नाम स्नेहा एकनाथ होले बताया गया है, जो कक्षा 9वीं की छात्रा थी और महात्मा गांधी विद्यालय, राजगुरुनगर में पढ़ती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर की सुबह स्नेहा रोज की तरह स्कूल गई थी और वहां स्कूल में वार्षिक समारोह के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया था। लेकिन सुबह करीब 10 बजे स्नेहा को अचानक चक्कर आने लगे और वह अस्वस्थ महसूस करने लगी।

स्कूल के शिक्षकों ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि स्नेहा का हृदयाघात के कारण निधन हो गया है। इस दुखद घटना से पूरे होलेवाड़ी गांव में शोक की लहर है।

Heart Attack News in Hindi

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे