More
    spot_img
    होमBhagya Vidhata2025 में एलियंस और युद्ध: इस बाबा की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल,...

    2025 में एलियंस और युद्ध: इस बाबा की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल, पहले भी हो चुकी है सच

    साल 2025 बहुत जल्द शुरू होने वाला है। जैसे-जैसे नया साल नज़दीक आ रहा है, ज्योतिषियों और भविष्यवक्ताओं ने 2025 को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणियाँ करनी शुरू कर दी हैं। ऐसे में, बुल्गारिया की प्रसिद्ध नेत्रहीन भविष्यवक्ता ‘बाबा वेंगा’ की भविष्यवाणियाँ भी चर्चा में हैं। बाबा वेंगा की पहले भी बहुत सी भविष्यवाणियाँ सच साबित हो चुकी है। इन्होने साल 2025 के लिए भी कई भयावह घटनाओं का संकेत दिया है।

    बाबा वेंगा के बारे में:

    बाबा वेंगा महान भविष्यवक्ताओं में से एक है। उनका जन्म 1911 में हुआ था और 12 वर्ष की उम्र में एक तूफान के दौरान उन्होंने अपनी आँखों की रोशनी खो दी थी। जिसके बाद इन्होने भविष्यवाणियों की एक लंबी श्रृंखला की, जिनमें से अभी तक कई सच साबित हुईं। इन भविष्वाणियों के अलावा उन्होंने अपनी मृत्यु की तिथि भी सही-सही बताई थी जो थी 11 अगस्त 1996।

    9/11 के आतंकी हमले की भविष्यवाणी भी उन्होंने पहले ही कर दी थी। लेकिन अब उनकी 2025 की भविष्यवाणियाँ की बातो ने ज़ोर पकड़ लिया है क्योकि वह बहुत डरावनी तस्वीर पेश करती हैं।

    2025 के लिए बाबा वेंगा की प्रमुख भविष्यवाणियाँ:

    यूरोप का विनाश:

    बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2025 में यूरोप पर संकट का साया गहरा जाएगा। उनका ऐसा कहना था कि सीरिया के अंत के बाद पूर्व और पश्चिम के बीच युद्ध छिड़ेगा। यह युद्ध इतना भयानक होगा कि पश्चिमी देशों का अस्तित्व मिट जाएगा।

    टेलीपैथी का विकास:

    बाबा वेंगा ने बताया था कि 2025 में टेलीपैथी तकनीक विकसित होगी, जिससे लोग बिना शब्दों के एक-दूसरे से विचार साझा कर सकेंगे। एलन मस्क की ब्रेन चिप जैसी तकनीक को इस भविष्यवाणी का हिस्सा माना जा रहा है।

    एलियंस से संपर्क:

    बाबा वेंगा के अनुसार, 2025 में इंसानो का एलियंस के साथ संपर्क होगा। लेकिन, यह संपर्क मानव जाति के लिए विनाशकारी सिद्ध होगा और दुनिया को अंत की और ले जाएगा।

    वैज्ञानिक प्रगति और खतरे:

    बाबा वेंगा का यह भी मानना था कि 2025 वैज्ञानिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। मेडिकल साइंस और नैनोटेक्नोलॉजी में बड़ी सफलताएँ मिलेंगी। लेकिन इन तकनीकों का गलत उपयोग भी किया जा सकता है।

    2025 की इन भविष्यवाणियों ने दुनिया को चिंतित कर दिया है। अब देखना यह होगा कि आने वाला समय इन आशंकाओं को सच साबित करता है या नहीं।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे