spot_img
होमOdishaओडिशा में जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान युवक की हार्ट...

ओडिशा में जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान युवक की हार्ट अटैक से मौत

Heart Attack News: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में जुआ खेलने पहुंचे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान बनदुर्गा मंदिरपाड़ा क्षेत्र के फैसल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैसल झारखंड सीमा के पास तांगड़गांव के जंगल में लाखों रुपये लेकर जुआ खेलने पहुंचा था। इसी बीच पुलिस ने तालसारा स्थित जुए के अड्डे पर छापेमारी की।

पुलिस की छापेमारी में एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि बाकी भागने में सफल रहे। छापेमारी के दौरान 5 चारपहिया वाहन और 6 बाइक जब्त की गईं। इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि जुआ खेलने आए एक युवक ने छापेमारी के बाद बेचैनी की शिकायत की। मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने उसे जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि फैसल ने छापेमारी के दौरान घबराहट में हार्ट अटैक के कारण दम तोड़ दिया।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे