spot_img
होमWest Bengalपूर्व रणजी क्रिकेटर की 39 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से...

पूर्व रणजी क्रिकेटर की 39 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से मौत

बंगाल रणजी ट्रॉफी के पूर्व खिलाड़ी सुवोजीत बनर्जी का सोमवार को 39 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। यह खबर क्रिकेट जगत में शोक की लहर ले आई और युवा खिलाड़ियों में अचानक मौत के कारणों पर चिंता को बढ़ा दिया।

Cricketer Suvojit Banerjee News
Cricketer Suvojit Banerjee News

मृतक के परिवार के अनुसार, सोनारपुर स्थित अपने घर में सुवोजीत नाश्ते के बाद सोने के लिए गया लेकिन जब वह घंटों बाद भी नहीं जागा, तो उनके माता-पिता ने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और कहा कि उनकी नींद के दौरान मौत हुई।

सुवोजीत बनर्जी ने 2014 में विजय हजारे ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ बंगाल के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया था। उसी सीजन में उन्होंने 3 रणजी ट्रॉफी मैचों में भी भाग लिया। बंगाल के वर्तमान कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला, जिनकी कप्तानी में सुवोजीत ने पदार्पण किया था, उन्होंने कहा, “वह एक टीम प्लेयर और आकर्षक व्यक्तित्व वाले इंसान थे। उस समय उनकी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा और उनका चयन तय माना गया।”

दाएं हाथ के बल्लेबाज और पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर सुवोजीत ने 2008-09 से 2016-17 तक घरेलू क्रिकेट में ईस्ट बंगाल का प्रतिनिधित्व किया और 2 बार टीम की कप्तानी भी की।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे