spot_img
होमUttar PradeshSitapurदारोगा एजाज खान का हार्ट अटैक से निधन, ढाई साल से महोली...

दारोगा एजाज खान का हार्ट अटैक से निधन, ढाई साल से महोली में थे तैनात

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के महोली कोतवाली में ढाई साल से तैनात उपनिरीक्षक एजाज खान का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। 16 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत दिल्ली ले जाया गया था।

एजाज खान अंबेडकर नगर जिले के निवासी थे और महोली कोतवाली में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद उन्हें अंबेडकर नगर स्थित उनके पैतृक गांव ले जाय गया। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे