More
    spot_img
    होमNewsShahdol News: खेलते-खेलते कुएं में गिरे मासूम की मौत, गांव में छाया...

    Shahdol News: खेलते-खेलते कुएं में गिरे मासूम की मौत, गांव में छाया मातम

    शहडोल जिले के अटरिया गांव में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां डेढ़ साल का मासूम खेलते-खेलते कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    पुलिस के अनुसार, 1 साल 6 माह के अभिषेक यादव (पिता सोनू यादव), अपनी दादी के घर पर कुछ दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह कुएं में गिर गया। उस समय मां घर के अंदर ऑपरेशन के बाद आराम कर रही थीं और अन्य परिजन घर के काम में व्यस्त थे। जब अभिषेक लापता दिखा, तो उसकी तलाश की गई। बाद में घर के कुएं में उसकी लाश तैरती हुई दिखाई दी।

    अभिषेक के पिता सोनू यादव, जो सीधी थाना क्षेत्र के निवासी हैं और मजदूरी करते हैं, अपनी पत्नी के ऑपरेशन के लिए अटरिया गांव आए थे। परिवार के मुताबिक, यह हादसा एक सप्ताह के भीतर हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच शुरू कर दी है। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना जारी है।

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे