spot_img
होमUttar PradeshMirzapurMirzapur News: प्रधान के 26 वर्षीय बेटे की हार्ट अटैक से मौत,...

Mirzapur News: प्रधान के 26 वर्षीय बेटे की हार्ट अटैक से मौत, गांव में मातम

Heart Problems
Heart Problems

मिर्ज़ापुर के जिगना छानबे क्षेत्र के कुरौठी पांडेय ग्राम पंचायत में प्रधान दिवाकर सिंह के छोटे बेटे 26 वर्षीय बेटे कान्हा सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है।

गुरुवार को कान्हा सिंह को अचानक दस्त की शिकायत हुई। तीसरी बार शाम करीब चार बजे जब वह शौचालय गए, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि वह बेहोश पड़े थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत गोपीगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु की पुष्टि की।

इस घटना से उनकी मां संजू सिंह और पत्नी लाडो सिंह का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 20 दिन पहले ही उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। इस असामयिक निधन से गांव में शोक व्याप्त हो गया।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे