spot_img
होमNewsसरकारी डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक की...

सरकारी डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

Heart Problems
Heart Problems

शिकोहाबाद के राज नारायण माहेश्वरी संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर अभिषेक कुमार की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार को अवकाश के दौरान, उनकी तबीयत बिगड़ने पर वह खुद दवा लेने अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई।

सीएमएस डॉ. आरसी केशव ने बताया कि डॉ. अभिषेक को बीपी और शुगर की समस्या थी, जिसके लिए वह नियमित रूप से दवा ले रहे थे। उनकी पत्नी मीनाक्षी भी डॉक्टर हैं और उनका एक बेटा है। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर की असामयिक मृत्यु ने सभी को गमगीन कर दिया है।

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे