More
    spot_img
    होमRajasthanकरौली के जवान का हार्ट अटैक से निधन, ड्यूटी के दौरान जोधपुर...

    करौली के जवान का हार्ट अटैक से निधन, ड्यूटी के दौरान जोधपुर में हुआ था सीने में दर्द

    करौली के आर्मी जवान हवलदार धर्मवीर खटाना का जोधपुर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। नादौती उपखंड के कैमरी के रहने वाले हवलदार धर्मवीर का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव लाया गया है। तिरंगा यात्रा के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान हवलदार धर्मवीर को अचानक सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद तुरंत उन्हें आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 10 बजे नादौती (करौली) लाया गया, जहां से 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा।

    शहीद धर्मवीर खटाना के परिवार में उनका दो साल का बेटा और उनकी पत्नी विमलेश है। उनके पिता रामनिवास खटाना सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं।

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे