OTT पर तहलका मचा रही है यह 5 शानदार Web Series, देखकर खड़े हो जायेगे रोंगटे!

अगर इस वीकेंड आप खाली है और कुछ नया देखना चाहते है तो आज हम आपको कुछ ऐसी शानदार वेब सीरीज के नाम बतायेगे जो अभी हाल ही में रिलीज़ हुई है और सुर्खियों में रहकर तारीफे बटोर रही है। यह टाइम पास का एक शानदार ऑप्शन हो सकता हैं। तो अब हम आपको 5 शोज के नाम बताते है जो अभी हाल ही में रिलीज़ हुए है ..

New Web Series
New Web Series

उड़न पटोलाज:

उड़न पटोलाज वेब सीरीज अभी अमेजन के फ्री OTT प्लेटफॉर्म, अमेजन मिनी टीवी और अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। यह शो ऐसी 4 लड़कियों के बारे में है, जो पंजाब से मुंबई में अपने सपने पूरे करने आई है। इस शो में Poppy Jabbal और Apoorva Arora जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

द ब्रोकन न्यूज:

Sonali Bendre और Jaideep Ahlawat की यह नई सीरीज 2 भारतीय न्यूज चैनल के बीच की दुश्मनी पर आधारित है। इस वेब शो में मीडिया इंडस्ट्री की परेशानियों और चुनौतियों के बारे में दिखाया गया है। इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं।

इन्टिमेसी:

Netflix पर रिलीज़ हुआ यह शो सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर है। इसमें एक राजनेता का एक प्राइवेट टेप लीक हो जाता है जो उसके राजनैतिक करिअर को खतरे में डाल देता है। इस शो में दूसरे क्षेत्र की 4 महिलाएं भी इस राजनेता के साथ जुड़ जाती हैं और फिर वो अपने करिअर को बचाने के प्रयास करते हैं।

साइबर वार:

Voot पर रिलीज़ हुए इस शो में आप Mohit Malik और Sanaya Irani के देख सकते है। यह शो साइबर क्राइम के मुद्दे के बारे में बात करता है और इसका लोगों पर एफेक्ट होता है उसे दर्शाया गया है।

Code M सीजन 2:

Jennifer Winget के इस फेमस शो में एक राज्य के चीफ मिनिस्टर को, आर्मी बेस कैम्प के अंदर जान से मारने की कोशिश की जाती है। इस मामले को जेनिफर (मेजर मोनिका मेहरा) हैंडल करती है। यह शो Voot पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top