
58 वर्षीय पूर्व रणजी क्रिकेटर यश गौर का निधन बुधवार को जयपुर में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हो गया। यह घटना कालवाड़ रोड स्थित विनायक क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहे वेटरन्स डबल विकेट टूर्नामेंट के दौरान घटी।
यश गौर मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक था। घटनास्थल पर मौजूद पूर्व रणजी क्रिकेटर नलिन जैन ने बताया कि यश गौर ने अपना बॉलिंग ओवर पूरा करने के बाद स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़े।


