spot_img
होमUttar PradeshHathrasहाथरस में हार्ट अटैक से दो लोगों की अचानक मौत

हाथरस में हार्ट अटैक से दो लोगों की अचानक मौत

सर्दी का मौसम हृदय रोगियों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सोमवार को दो और लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित विजय नगर के 75 वर्षीय रमेशचंद्र को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई।

वहीं, अहियापुर निवासी 50 वर्षीय गंगाराम को भी सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गंगाराम की मौत भी हार्ट अटैक के कारण हुई।

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे