spot_img
होमNewsलिफ्ट में फंसे बेटे को बचाने दौड़े पिता, आया हार्ट अटैक, हुआ...

लिफ्ट में फंसे बेटे को बचाने दौड़े पिता, आया हार्ट अटैक, हुआ हादसा

Bhopal News : शहर की एक पॉश कॉलोनी में सोमवार देर रात एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। मिसरोद स्थित रॉयल फार्म विला कॉलोनी में बिजली गुल होने के चलते लिफ्ट में 8 वर्षीय बेटा फंस गया, जिसे देख पिता को घबराहट और हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

बेटा लिफ्ट में फंसा, पिता को आया दिल का दौरा

घटना रात करीब 11 बजे की है। कॉलोनी के टावर-1 में फ्लैट नंबर 307 में रहने वाले ऋषि भटनागर (51) रात के भोजन के बाद अपने छोटे बेटे देवांश (8) के साथ नीचे टहलने आए थे। कुछ देर बाद ऋषि ने बेटे को ऊपर भेज दिया। देवांश जैसे ही लिफ्ट में गया, तभी कॉलोनी की बिजली चली गई और वह लिफ्ट के भीतर फंस गया।

ऋषि ने जैसे ही बेटे को लिफ्ट में फंसे देखा, वे तेज़ी से गार्ड रूम की ओर दौड़े ताकि जनरेटर चालू कराया जा सके। लेकिन इसी दौरान उन्हें तेज़ घबराहट और सीने में दर्द महसूस हुआ और वे जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़े।

तीन मिनट बाद बिजली आई

घटना के तीन मिनट बाद बिजली बहाल हुई, लिफ्ट चालू हुई और देवांश सुरक्षित बाहर आ गया। लेकिन कॉलोनी के लोग जब तक ऋषि भटनागर को अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इंश्योरेंस और प्रॉपर्टी डीलिंग में थे कार्यरत

ऋषि भटनागर इंश्योरेंस और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार में उनकी पत्नी, जो कि एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं, और दो 16 वर्ष और 8 वर्ष के दो बेटे है। इस हादसे से परिवार गहरे शोक और सदमे में है।

लापरवाही की होगी जांच

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी आमोद शर्मा ने बताया कि फिलहाल मामला आकस्मिक मृत्यु का है, लेकिन बिजली आपूर्ति और जनरेटर संचालन में लापरवाही के एंगल से भी जांच की जा रही है।

चलती बस में ड्राइवर को पड़ा हार्ट अटैक, कंडक्टर ने हाथों से लगाई ब्रेक और बचाई 35 यात्रियों की जान

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे