spot_img
होमNewsचलती बस में ड्राइवर को पड़ा हार्ट अटैक, कंडक्टर ने हाथों से...

चलती बस में ड्राइवर को पड़ा हार्ट अटैक, कंडक्टर ने हाथों से लगाई ब्रेक और बचाई 35 यात्रियों की जान

तमिलनाडु के दिन्डिगुल जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक प्राइवेट बस के ड्राइवर को चलते वाहन में अचानक दिल का दौरा पड़ गया। लेकिन एक सतर्क और साहसी कंडक्टर ने समय पर हाथों से ब्रेक लगाकर न केवल बस को रोका, बल्कि उसमें सवार 35 यात्रियों की जान भी बचा ली।

चलती बस में बैठा ड्राइवर अचानक बेहोश हो गया

सीसीटीवी में कैद इस दिल दहला देने वाली घटना में देखा जा सकता है कि ड्राइवर अचानक अपनी सीट पर ही गिर जाता है, जबकि बस तब भी चलती रहती है। उसी दौरान बस में मौजूद कंडक्टर स्थिति को भांपता है और तुरंत ड्राइवर के पास जाकर उसकी स्लिंग बैग हटाता है और खुद आगे झुककर हाथ से ब्रेक दबाता है।

अचानक ब्रेक लगते ही एक महिला यात्री उछलकर गिर पड़ी

जैसे ही बस अचानक रुकती है, सामने की सीट पर बैठी एक महिला यात्री आगे गिर जाती है। वहीं, कुछ अन्य यात्री घबरा कर उठ जाते हैं और ड्राइवर की स्थिति देखने लगते हैं। कंडक्टर ने तत्परता दिखाते हुए बस का इंजन बंद किया और यात्रियों के सहयोग से ड्राइवर को सीधा किया।

ड्राइवर की मौत, सभी यात्री सुरक्षित

हालांकि, अफसोस की बात यह है कि ड्राइवर को बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

कंडक्टर की बहादुरी की हो रही प्रशंसा

इस बहादुर कंडक्टर की सूझबूझ और साहस के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कंडक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

सड़क पर चलते-चलते 25 वर्षीय व्यापारी को आया हार्ट अटैक, फिर हुआ यह

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे