More
    spot_img

    बच्चों को पढ़ाया, सेल्फी ली… फिर लौटते वक़्त रास्ते में आया हार्ट अटैक

    Heart Attack News – खरगोन जिले के भगवानपुरा विकासखंड स्थित लाहौरपानी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ 47 वर्ष के शिक्षक भावलाल चौहान का शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह बच्चों को पढ़ाकर रोज की तरह अपने घर लौट रहे थे, लेकिन किसे पता था कि यह उनकी अंतिम यात्रा बन जाएगी।

    स्कूल से निकलने से पहले भावलाल ने बच्चों के साथ हँसी-खुशी सेल्फी ली थी, जिनमें उनका चिर-परिचित मुस्कुराता चेहरा साफ नजर आ रहा है। लेकिन यह मुस्कान चंद मिनटों बाद हमेशा के लिए बुझ गई।

    रास्ते में उठा सीने में दर्द

    घटना बिस्टान थाना क्षेत्र की है। शिक्षक भावलाल चौहान अपनी बाइक से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने बाइक को सड़क किनारे रोककर परिजनों को फोन करने की कोशिश की, लेकिन दर्द इतना असहनीय था कि वह मोबाइल तक ठीक से संभाल नहीं सके। उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

    राहगीरों और आसपास के लोगों ने उन्हें सड़क पर गिरा देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस असमय मौत से परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    शिक्षा जगत में शोक, सहायता की मांग

    भावलाल चौहान के अचानक यूं चले जाने से उनके सहकर्मी और छात्र सदमे में हैं। राज्य शिक्षक संघ ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है और सरकार से मांग की है कि चौहान के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और संवेदना प्रदान की जाए।

    परिजन अभी भी इस असहनीय घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

    शिक्षक भावलाल ने बच्चों के साथ ली गई आखिरी सेल्फी में जो मुस्कान दी, वह अब उनके साथियों और विद्यार्थियों के लिए एक यादगार बन गई है। वह केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन में प्रेरणास्रोत थे। उनकी सेवा और समर्पण को क्षेत्र हमेशा याद रखेगा।

    कोर्ट जाने से पहले सिविल जज को आया हार्ट अटैक, फिर हुआ यह

    Suyash Gupta
    Author: Suyash Gupta

    हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

    RELATED ARTICLES

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    WhatsApp पर जुड़े

    ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

    यह खबरें भी पढ़ें

    लोकल खबरे