spot_img
होममध्य प्रदेश के लेटेस्ट समाचार और अपडेट | Madhya Pradesh Latest News in HindiBetulबाइक पर बैठे व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, 42 वर्षीय शख्स की...

बाइक पर बैठे व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, 42 वर्षीय शख्स की हुई मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बाइक पर बैठे एक 42 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से निधन हो गया। मृतक की पहचान उदय सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो मलेरिया विभाग में सुपरविजन फील्ड वर्कर थे।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि उदय सिंह अपनी बाइक के पास खड़े थे और उन्हें अचानक चक्कर आया और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। घटना की सूचना मिलने पर कोठीबाजार थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि रात करीब 9 बजे मोती वार्ड के ग्राउंड से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से गिरकर अचेत हो गया है।

पुलिस ने जब उनकी जेब में रखे मोबाइल पर कॉल देखा तो फोन रिसीव करने पर उनकी पत्नी ने उनकी पहचान की। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि:

शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। उदय सिंह के परिवार में एक बेटा है, और उनके पिता स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हो चुके हैं। उदय सिंह की असमय मौत से उनके विभाग और परिवार में दुख का माहौल बना हुआ है।

Heart Attack News in Hindi 

Suyash Gupta
Author: Suyash Gupta

हमारे 'आप भी बने पत्रकार' अभियान से जुड़ें और आज ही नागरिक पत्रकार बनें! अपनी कहानियाँ और विचार Bhagya Vidhata के साथ साझा करें और अपनी खबरें हमारी पत्रिका और ऑनलाइन वेबसाइट में प्रकाशित होते देखें। आपकी खबर भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

WhatsApp पर जुड़े

ताज़ा और एक्सक्लूसिव हॉट अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप में शामिल हों!

यह खबरें भी पढ़ें

लोकल खबरे